हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन/ बांग्लादेश में हिंदुओं पर लगातार हो रहे अत्याचारों के विरोध में वृंदावन में जगह जगह प्रदर्शन किया गया। चिंतामणि कुंज के सामने श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति न्यास के आह्वान पर साधु-संतों और सामाजिक प्रतिनिधियों ने बांग्लादेश में हिंदुओं के साथ हो रहे जुल्म की कड़ी निंदा की। श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति न्यास के अध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह एडवोकेट ने कहा बांग्लादेश अपनी हरकतों से बाज आए। चिंतामणि कुंज के पीठाधीश्वर डॉक्टर आदित्यानंद जी महाराज ने कहा कि बांग्लादेश में हिंदू अल्पसंख्यक हैं और उन्हें योजनाबद्ध तरीके से डराया-धमकाया जा रहा है। महामंडलेश्वर श्रीकृष्णानंद महाराज ने कहा कि बांग्लादेश में कट्टरपंथी ताकतें हिंदुओं को निशाना बना रही हैं। पद्मश्री लक्ष्मी गौतम ने कहा कि जब समाज की महिलाएं एकजुट होती हैं तब परिवर्तन निश्चित होता है। इस दौरान चिंतामणि कुंज के पीठाधीश्वर डॉक्टर आदित्यानंद महाराज, पद्मश्री लक्ष्मी गौतम, साध्वी शकुंतला, हनुमान टेकरी के महंत दशरथदास महाराज, महामंडलेश्वर श्रीकृष्णानंद महाराज, संत श्यामानंद महाराज, श्यामसुंदर ब्रजवासी, इस्कॉन के बाबा बलरामदास महाराज, देवानंद महाराज, रामदास महाराज, कथावाचक अतुलकृष्ण शास्त्री, छवि वार्ष्णेय, राधा मोहन और डॉक्टर राम आदि मौजूद रहे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
