• Sun. Feb 22nd, 2026

महावन ।के बारिश से योगमाया किले की दीवार गिरी

ByVijay Singhal

Sep 4, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। महावन तहसील क्षेत्र में रमणरेती-चिंताहरण मार्ग पर बुधवार दोपहर बाद लगभग 3 बजे वर्षा के कारण 84 खंभा मंदिर के पास टीले पर बने किले की दीवार गिर गई। सड़क के सहारे गिरी दीवार से राहगीरों में अफरातफरी मच गई। महावन निवासी पप्पन पांडे ने बताया टीले पर बना किला लगभग 2000 वर्ष पुराना है। किंवदंती के अनुसार यह किला योग माया द्वारा बनवाया गया था। इसी से इसका नाम योग माया किला पड़ा है। वर्तमान में यह किला पुरातत्व विभाग के अधीन है। बारिश के दौरान दोपहर बाद टीले की मिट्टी अचानक खिसकने लगी। इससे टीले के ऊपर बनी किले की दीवार गिर गयी।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.