हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के महावन थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध रूप से विस्फोटक और आतिशबाजी सामग्री बेचने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से 158 किलोग्राम विस्फोटक सामग्री बरामद की गई है। यह कार्रवाई शुक्रवार को की गई। मुखबिर की सूचना पर महावन पुलिस टीम ने ग्राम कारब निवासी लालचंद (55) पुत्र भूदेव सिंह को उसके घर के बाहर से पकड़ा। लालचंद अवैध रूप से विस्फोटक सामग्री बेच रहा था। गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ महावन थाने में विस्फोटक अधिनियम की धारा 5/9(B)1b के तहत मु0अ0सं0 283/2025 पंजीकृत किया गया है। पुलिस मामले में आगे की विधिक कार्यवाही कर रही है। बरामद की गई सामग्री में 158 किलोग्राम अवैध विस्फोटक और आतिशबाजी शामिल है। इस गिरफ्तारी को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में थाना प्रभारी सुधीर सिंह, उपनिरीक्षक अरविंद पोनिया, उपनिरीक्षक विषय कुमार, उपनिरीक्षक सोबरन सिंह और कांस्टेबल 1105 सुदीप शामिल थे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
