• Mon. Feb 9th, 2026

महावन पुलिस ने मुठभेड़ के बाद तीन शातिर लुटेरे दबोचे

ByVijay Singhal

Jan 25, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ़ विजय सिंघल
मथुरा। महावन में तीन शातिर लुटेरों को पुलिस ने  मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ में दो बदमाशों की टांगों में गोली लगी हैं। पुलिस ने बदमाशों से लूटी गई नकदी, मोबाइल, पर्स और तमंचे बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, शुक्रवार रात करीब साढ़े 11 बजे महावन पुलिस और एंटी रिवॉर्डेड टीम बरेली हाईवे स्थित सर्विस रोड पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवकों को पुलिस ने रोकने की कोशिश की तो उन्होंने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें किशनवीर और रोहित उर्फ रोहताश टांग में गोली लगने से घायल हो गए, जबकि तीसरे अभियुक्त वरुण को गिरफ्तार कर लिया गया। घायल अभियुक्तों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। पकड़े गए अभियुक्तों में किशनवीर निवासी एटा, रोहित उर्फ रोहिताश निवासी मथुरा तथा वरुण निवासी आगरा हैं। पुलिस ने बताया कि तीनों अभियुक्त वर्तमान में थाना हाईवे क्षेत्र के नगला चंद्रभान में किराये के मकान में रह रहे थे। वे मथुरा में यात्रियों और श्रद्धालुओं से चेन, पर्स आदि की लूट कर रहे थे। पुलिस ने अभियुक्तों के पास से 2100 रुपये नकद, रेडमी व ओप्पो कंपनी के मोबाइल फोन, एक लेडीज पर्स, लूट में प्रयुक्त मोटरसाइकल तथा दो तमंचे बरामद किए हैं। पुलिस का कहना है कि अभियुक्तों के खिलाफ पहले से लूट की प्राथमिकी दर्ज हैं।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.