• Thu. Feb 19th, 2026

महावन नगर पंचायत अध्यक्ष ने रखीं सीएम के समक्ष विकास की योजनाएं

ByVijay Singhal

Sep 30, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। महावन की तहसील स्थित नगर पंचायत कार्यालय पर विकसित उत्तर प्रदेश-2047 कार्यक्रम का आयोजन किया गया। नगर पंचायत महावन की अध्यक्ष मंजू देवी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से संवाद कर महावन के विकास की योजनाएं रखीं। बैठक में नगरीय निकायों को स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित करने पर विचार किया गया। अध्यक्ष मंजू देवी ने महावन नगर पंचायत की आवश्यकताओं और भविष्य की विकास योजनाओं को विस्तार से प्रस्तुत किया। उन्होंने नगर में आधुनिक हॉस्पिटल की स्थापना, नगर पंचायत की सीमा का विस्तार, नगर पंचायत अध्यक्ष एवं सभासदों को प्रतिमाह मानदेय दिए जाने की मांग रखी। महावन को धार्मिक दृष्टिकोण से तीर्थ स्थल के रूप में विकसित करने का सुझाव भी रखा। मुख्यमंत्री ने सभी प्रस्तावों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया। बैठक में अधिशासी अधिकारी डॉ. कल्पना बाजपेई, डीपीएम विनय प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.