हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। महावन व गोवर्धन में तबादला आदेश का पालन न करने और आदेश की अवहेलना करते हुए पूर्व कार्यस्थल पर ही काम करने के मामले में जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी महावन और गोवर्धन के पेशकारों को निलंबित कर दिया है। आदेश का अनुपालन न करने पर दोनों उप जिलाधिकारियों से स्पष्टीकरण भी मांगा गया है। बताते चलें कि करीब एक माह पूर्व जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने उप जिलाधिकारी महावन डा. कंचन के पेशकार वीरेंद्र का तबादला गोवर्धन कर दिया था, जबकि गोवर्धन की उप जिलाधिकारी प्राजक्ता त्रिपाठी के पेशकार महेंद्र का तबादला महावन तहसील के लिए किया था। उक्त दोनों ने जिलाधिकारी के आदेश का अनुपालन नहीं किया। दोनों ही पेशकार अपनी अपनी पूर्व तैनाती स्थल पर ही कार्य करते रहे। तबादला आदेश का अनुपालन न करने के मामले की जानकारी होने पर जिलाधिकारी ने तत्काल दोनों ही पेशकरों को निलंबित करने के आदेश दिए हैं। जिलाधिकारी ने बताया कि इस मामले में दोनों उप जिलाधिकारियों से स्पष्टीकरण भी मांगा गया है। बताया जा रहा है कि महावन तहसील में भ्रष्टाचार का मुद्दा अधिवक्ताओं ने जिलाधिकारी के समक्ष उठाया था। उसके बाद जिलाधिकारी ने 19 नबंबर को एसडीएम महावन के पेशकार को गोवर्धन एसडीएम का पेशकार और गोवर्धन के पेशकार को एसडीएम महावन का पेशकार बनाने के आदेश जारी किए थे। डीएम के आदेश के बावजूद पेशकार नई तैनाती स्थल पर नहीं पहुंचे। शुक्रवार को यह जानकारी
अधिवक्ताओं ने जिलाधिकारी को फिर से दी। नाराज जिलाधिकारी चंद्रप्रकाश सिंह ने तुरंत आदेश जारी कर दिये।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
