• Mon. Feb 9th, 2026

जवाहरबाग में होने वाला है ‘महारास’, BJP सांसद हेमा मालिनी देंगी प्रस्तुति, सीएम योगी भी आएंगे

ByVijay Singhal

Nov 7, 2022
Spread the love

 

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज़ चीफ विजय सिंघल

मथुरा के जवाहरबाग में बीजेपी सांसद हेमा मालिनी के महारास की प्रस्तुति देखने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आठ नवंबर को मथुरा आ रहे हैं। वे यहां रात्रि विश्राम करेंगे और अगले दिन वृंदावन में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। इसे देखते हुए प्रशासन तैयारियों में जुट गया है। सांसद हेमा मालिनी 8 नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर कान्हा की नगरी में भावमयी महारास नृत्य की प्रस्तुति देंगी। उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के तत्वावधान में सिविल लाइंस मथुरा स्थित जवाहर बाग में आयोजित ब्रज कार्तिक रास महोत्सव में उनकी प्रस्तुति होगी। उनके साथ नाट्य विहार कला केंद्र के कलाकार भी रास नृत्य नाटिका में प्रस्तुति देंगे। वृंदावन के एक होटल में पत्रकारों से वार्ता करते हुए सांसद हेमा मालिनी ने बताया कि यहां ठाकुर जी की लीला स्थलियां उन्हें आकर्षित करती हैं।

इनको देखकर मैं सोचती थी कि यहां कितनी सुंदर नृत्य नाटिका हो सकती है। उनका वही सपना अब पूर्णिमा के दिन पूरा होने जा रहा है। इस मौके पर अनूप शर्मा, देवेंद्र शर्मा भी थे। वहीं रविवार को जिलाधिकारी पुलकित खरे और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने आयोजन स्थलों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को परखा। महारास देखने के बाद मुख्यमंत्री रात्रि विश्राम भी मथुरा स्थित यूपी वेटरनेरी यूनिवर्सिटी के गेस्ट हाउस में करेंगे। नौ नवंबर को मुख्यमंत्री वृंदावन स्थित इस्कॉन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। आझई में नवीन मंदिर में पूजन और डेयरी प्लांट का शुभारंभ करेंगे। इसी संभावना को ध्यान रखते हुए कार्यक्रम तय होने से पहले ही जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। डीएम और एसएसपी ने जवाहर बाग और इस्कॉन के नवीन स्थल को देखा। दोनों स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। आयोजन के लिए नगर आयुक्त अनुनय झा और वृंदावन के लिए मुख्य विकास अधिकारी मनीष मीणा को नोडल अधिकारी बनाया गया है। जिलाधिकारी पुलकित खरे ने बताया कि अभी मुख्यमंत्री का कार्यक्रम नहीं मिला है फिर भी संभावनाओं को देखते हुए तैयारियां की जा रही हैं।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.