हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। कोसीकलां में श्री अग्रवाल सभा के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में महाराजा श्री अग्रसेन जयंती महोत्सव के सहयोगियों को सम्मानित किया गया। सभा के संयोजक देशबंधु अग्रवाल, अध्यक्ष संजीव जाविया ने कहा कि महाराजा अग्रसेन को समाजवाद का अग्रदूत कहा जाता है। सच्चे समाजवाद की स्थापना के लिए उन्होंने नियम बनाया था कि उनके नगर में बाहर से आकर बसने वाले प्रत्येक परिवार की सहायता के लिए नगर का प्रत्येक परिवार उसे एक सिक्का व एक ईंट देगा। मुख्य अतिथि त्रिलोकचंद शेरगढ़िया, सोनू गोयल, उद्यमी दिलीप बांसईया, सक्ष्म अग्रवाल, तुषार अग्रवाल, घनश्याम जैन, अमित जैन, राजेश अग्रवाल, अजय बासईयां, सोनू पटवारी, सुभाष जैन, मनीष जैन, संजय जैन आदि को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर वेदप्रकाश अग्रवाल वेदी, मोेहन अग्रवाल, डॉ. नरेश मंगला, राजेंद्र आर्य, अशोक कामिया, राहुल जैन, ललित अग्रवाल, दयाशंकर अग्रवाल, मनीष जैन, डाॅ. अनिल अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
