• Fri. Feb 13th, 2026

जुबिन नौटियाल ने संत प्रेमानंद को सुनाए भजन, सुनकर गदगद हुए महाराज

ByVijay Singhal

Dec 11, 2025
Spread the love

 

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल

मथुरा। वृंदावन में संत प्रेमानंद से आशीर्वादलेने पहुंचे बॉलीवुड सिंगर जुबिन नौटियाल ने जब उन्हें अपनी सुमधुर वाणी से भजन सुनाए तो संत प्रेमानंद आल्हादित हो उठे। मुस्कुराते हुए संत प्रेमानंद ने जुबिन नौटियाल को अपना आशीर्वाद प्रदान किया। परिक्रमा मार्ग स्थित श्रीराधा केलिकुंज में बुधवार की सुबह साढ़े सात बजे एकांतिक वार्ता में संत प्रेमानंद का आशीर्वाद लेने पहुंचे बॉलीवुड सिंगर जुबिन नौटियाला ने दर्शन कर आशीर्वाद लिया और फिर संत प्रेमानंद से भजन सुनाने की अनुमति मांगी। नौटियाल ने देवकीनंदन तुमको अंदन, रखते सबकी लाज, सबके स्वामी अंतरयामी पूरन कीते काज… मन मंदिर में सजे बिहारी.. भजन सुनाया तो आश्रम में सन्नाटा पसर गया। नौटियाल ने करीब पांच मिनट तक संत प्रेमानंद को भजन सुनाकर मुग्ध कर दिया। इसके बाद वे गंतव्य को चले गए। प्रमुख उद्योगपति व एमआर ग्रुप के संस्थापक सुरेश चंद्र अग्रवाल के पंचम स्मृति महोत्सव में भजन संध्या में लोग जमकर झूमे।

Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.