हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
वृन्दावन।बांके बिहारी कॉलोनी स्थित कौशल किशोर राम मंदिर के महन्त आचार्य रामदेव चतुर्वेदी महाराज अपनी सुमधुर वाणी के द्वारा 28 मई से 5 जून 2024 पर्यंत श्रीराम मैरिज होम, हसायन (हाथरस) में नवदिवसीय श्रीराम कथा का रसास्वादन सभी भक्तों-श्रद्धालुओं को कराएंगे।
जानकारी देते हुए डॉ. गोपाल चतुर्वेदी ने बताया कि अखिल भारतीय श्रीराम मित्र मंडल के तत्वावधान में आयोजित होने वाले इस नवदिवसीय श्रीराम कथा महोत्सव का शुभारंभ 28 मई को प्रातः 8 बजे से गाजे-बाजे के मध्य निकलने वाली भव्य कलश यात्रा के साथ होगा।तत्पश्चात् मध्याह्न 12 से सायं 5 बजे तक महन्त आचार्य रामदेव चतुर्वेदी महाराज श्रीराम कथा कहेंगे।साथ ही सायं 5 बजे से नित्यप्रति हवन होगा। महोत्सव का समापन 6 जून को हवन की पूर्णाहुति एवं वृहद भंडारे के साथ होगा।श्रीराम कथा महोत्सव के संयोजक संत निवास दास महाराज (पागल बाबा) ने सभी भक्तों व श्रद्धालुओं से इस आयोजन में उपस्थित होने का अनुरोध किया है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
