हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण ने छटीकरा-राधाकुंड रोड पर अवैध रूप से विकसित की जा रहीं दो कॉलोनियों के खिलाफ बड़ी ध्वस्तिकरण की कार्रवाई की। प्राधिकरण के उपाध्यक्ष श्याम बहादुर सिंह व सचिव आशीष कुमार के नेतृत्व में यह अभियान चलाया गया। एमवीडीए के प्रवर्तन दल ने दो अलग-अलग स्थानों पर अनाधिकृत निर्माणों को ध्वस्त किया। थाना जैंत क्षेत्र अंतर्गत मघेरा सीताराम आश्रम के सामने राजेंद्र सिंह राजपूत द्वारा विकसित की जा रही कॉलोनी विंदावली रेजीडेंसी को ढहाया गया। इसके अलावा सोहन शर्मा द्वारा ग्राम वाटिका हनुमत विहार आवासीय योजना के दोनों गेटों के बीच विकसित की जा रही एक अन्य कॉलोनी को भी ध्वस्त किया गया। ध्वस्तीकरण की कार्रवाई के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्राधिकरण के प्रवर्तन दल के साथ थाना जैंत का पुलिस बल भी मौके पर मौजूद रहा। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि अनाधिकृत निर्माणों के खिलाफ यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
