हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिघल
मथुरा। महा शिवरात्रि उत्सव के उपलक्ष्य में ब्रह्म कुमारी ईश्वरीय विद्यालय द्वारा मथुरा में 3 दिवसीय मेले का आयोजन किया जा रहा है। मथुरा के कृष्णा नगर में स्थित रामलीला मैदान में आयोजित 3 दिवसीय मेले में विभिन्न कार्यक्रमों के अलावा श्री मद्भागवत गीता की राह वाह जिंदगी वाह पर प्रवचन होंगे। इसके लिए ब्रह्म कुमारी के मुख्यालय माउंट आबू से रामायण और गीता के आध्यात्मिक रहस्यों की प्रवक्ता ब्रह्म कुमारी उषा मथुरा आ रही हैं। ब्रह्म कुमारी विद्यालय बीएसए रोड केंद्र द्वारा कृष्णा नगर स्थित रामलीला मैदान में 3 दिवसीय मेले का आयोजन 12 फरवरी से किया जा रहा है। महा शिवरात्रि महोत्सव के अवसर पर आयोजित किए जाने वाले इस मेले का समापन 14 फरवरी को होगा। इस मेले में ब्रह्म कुमारी संस्था के विभिन्न स्टालों के अलावा धार्मिक प्रवचन भी होंगे। इस 3 दिवसीय महा शिवरात्रि मेले का प्रमुख आकर्षण 36 फीट ऊंचाई का शिवलिंग रहेगा। पैराशूट के कपड़े से बनाए जा रहे इस 36 फीट ऊंचे शिवलिंग के अलावा 12 ज्योतिलिंग की झांकियां भी यहां बनाई जाएंगी। मेले में आने वाले लोग इन झांकियों को सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक देख सकेंगे। 3 दिवसीय मेले में धार्मिक प्रवचन भी होंगे। इसमें बी के उषा दीदी द्वारा श्री मद्भागवत गीता की राह वाह जिंदगी वाह पर प्रवचन होगा। ओम शांति रिट्रीट सेंटर गुरुग्राम की डायरेक्टर बी के आशा राजयोग की विधि और सिद्धी पर प्रवचन करेंगी। यह कार्यक्रम सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक होगा। महा शिवरात्रि के अवसर पर आयोजित 3 दिवसीय मेले की जानकारी देते हुए बी के आरती ने बताया कि कार्यक्रम में प्रवेश का किसी तरह का कोई शुल्क नहीं है। इस मेले में माउंट आबू के अलावा,दिल्ली, एनसीआर से भी लोग आएंगे। इस अवसर पर विनोद जिंदल, बी के सुजाता, बी के नीतू,विनोद शर्मा,मदन मोहन अग्रवाल एडवोकेट, बी के पूजा, बी के ममता आदि उपस्थित रहे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
