• Fri. Feb 13th, 2026

पहचान छिपाकर दोस्ती की…फिर बनाए संबंध, एक गलती ने तबाह कर दिया युवती का जीवन

ByVijay Singhal

Aug 2, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के गोविंद नगर इलाके की एक युवती से नाम बदलकर दोस्ती करने व संबंध बनाने का आरोप गैर समुदाय के युवक पर लगाया है। आरोप है कि युवक उसे धर्मांतरण कर शादी के लिए दबाव बना रहा है। उसकी बात न मानने पर परिजनों को जान से मारने की धमकी देता है। सोशल मीडिया पर उसके फोटो-वीडियो भी वायरल कर दिए हैं।
वाकया बुधवार रात का है। गोविंद नगर इलाके की एक युवती परिजनों के साथ थाने पर पहुंची। बताया कि कोसीकलां मोहल्ला नाटू नगर का आसिफ उससे एक साल पहले पिता की दुकान पर मिला था। उसने अपना नाम राहुल बताया था। काम के बहाने से मोबाइल नंबर ले लिया। इसके बाद फोन पर बात करने की जबरदस्ती करने लगा। बात न करने पर परिजनों को मारने की धमकी देने लगा। कुछ समय बाद उसने शारीरिक संबंध बनाए। उस दौरान फोटो-वीडियो भी ले लिए। इसके बाद बताया कि उसका असली नाम आसिफ है। इसकी जानकारी परिवार वालों को दी गई। इंस्पेक्टर देवपाल सिंह पुंढीर ने बताया कि तहरीर आधार पर आरोपी पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। उसे मसानी लिंक रोड के पास से गिरफ्तार करते हुए जेल भेज दिया है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.