हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के सुरीर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की किशोरी ने इंस्टाग्राम पर पैकिंग कार्य से संबंधित पोस्ट देखी। थोड़ा लगाकर अधिक कमाने के चक्कर में ठगों ने किशोरी को जाल में फंसाया और रुपये हड़प लिए। पुलिस के अनुसार गांव की किशोरी ने मंगलवार को इंस्टाग्राम पर पोस्ट देखी तो सायबर ठग ने किशोरी से फोन नंबर पूछ बात कर जाल फंसा लिया। अधिक पैसा कमाने का लालच देकर रजिस्ट्रेशन के नाम पर उससे 650 रुपये डलवा लिए। बुधवार को फिर से किशोरी को जाल में फंसाकर 4500 रुपये डलवा लिए। इसके बाद जब रुपये मांगने के लिए फोन किया तो किशोरी ने परिजन को पूरी बात बताई। परिजन किशोरी को साथ लेकर कोतवाली सुरीर पहुंचे और अपने साथ हुई घटना के संबंध में शिकायत की। पुलिस का कहना है कि शिकायत मिली है और मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
