• Tue. Feb 10th, 2026

छटीकरा में शादी से मना करने पर प्रेमी ने की थी हत्या

ByVijay Singhal

Nov 12, 2022
Spread the love

 

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल

मथुरा। छटीकरा के रेलवे क्वाटर में एक महिला का शव पंखे से लटका मिलने पर थाना जैंत पुलिस ने महिला की हत्या के आरोप में उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर चालान किया है। एक सप्ताह पूर्व थाना क्षेत्र के गांव छटीकरा के रेलवे क्वाटर में एक महिला का शव पंखे से लटका मिला था। मृतका के परिवारवालाें ने हत्या व दहेज मांगने के आरोप में पति व ससुरालीजनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने मृतका के मोबाइल की सीडीआर के आधार पर उसके प्रेमी नंदकिशोर को गिरफ्तार कर पूछताछ की तो उसने जुर्म कबूल कर लिया। थानाध्यक्ष जैंत अरुण पंवार ने बताया कि आरोपी बहटा थाना ताजगंज आगरा निवासी नंदकिशोर के महिला से संबंध थे। आरोपी महिला पर शादी करने का दबाव डाल रहा था। महिला अपने पीछे तीन बच्चे छोड़ गई। 12 वर्ष उसकी शादी हुई थी। शादी से मना करने पर आरोपी ने उसकी हत्या कर दी।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.