हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन की रमणरेती चौकी क्षेत्र में एक किशोरी अपने प्रेमी से मिलने के लिए घर से चली आई। किशोरी ने प्रेमी को फोन किया और मिलने की बात कही, लेकिन प्रेमी ने डर की वजह से अपना फोन बंद कर लिया। युवक जब नहीं पहुंचा और मोबाइल भी बंद रहा तो किशोरी घबरा गई और डर के कारण वह अपने घर भी नहीं लौटी। परिजन ने जब किशोरी को घर पर नहीं देखा तो उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने किशोरी को तलाशना शुरू किया और तीन दिन बाद उसे बुधवार को बरामद कर लिया। पुलिस का कहना है कि दोनों ही वृंदावन के रहने वाले हैं। किशोरी के बयान कोर्ट में दर्ज कराए जाएंगे। मामले की जांच की जा रही है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
