हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के छाता में सैकड़ो किसानों की गेहूं व सरसों की फसल बेमौसम बारिश व ओलावृष्टि के कारण नष्ट हो गई। जिससे किसान भुखमरी के कगार पर पहुंच गया हैं। खेतों में गेहूं व सरसों की फसल पूरी तरह जलमग्न हो गई है। उपजिलाधिकारी ने किसानों को आश्वासन देते हुए कहा की जल्द-जल्द किसानों के हित मे सर्वे की टीम गठित कर दी गई है। जो लगातार सर्वे का काम पूरा करने में लगी हुई है। जिसको लेकर तहसीलदार, नायब तहसीदार व कानूनगो पटवारी लगातार छाता तहसील के अंतर्गत आने वाले समस्त गांवो में भ्रमण कर खेतों का सर्वे करने में लगे हुए है। जिसकी रिपोर्ट हम जल्द से जल्द तैयार करके शासन तक भेज देंगे। वहीं फसल नुकसान के सर्वे कराने को लेकर ज्ञापन सौंपे जाने के बाद पूर्व चेयरमैन चौधरी जगपाल सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि बारिश की वजह से किसान काफी परेशान है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
