• Sun. Feb 22nd, 2026

भगवान श्री दक्ष प्रजापति जयंती कार्यक्रम हर्षोल्लास धूमधाम से सम्पन्न हुईं

ByVijay Singhal

Aug 29, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा, दिनांक 28/8/25 आज मथुरा में भगवान श्री दक्ष प्रजापति जयंती बड़े ही हर्षोल्लास एवं गरिमा के साथ सोख रोड स्थित मनोज गार्डन बड़ी धूमधाम से  मनाई गई। कार्यक्रम के मुख्य आयोजक श्री दास प्रजापति राष्ट्रीय महासचिव, जितेंद्र प्रजापति अध्यक्ष आगरा मंडल रहे, जिनके नेतृत्व और मार्गदर्शन में यह ऐतिहासिक आयोजन सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय डॉ. लोकेश प्रजापति (पूर्व उपाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग आयोग, केंद्रीय मंत्री, भारत सरकार) रहे। उन्होंने समाज को संबोधित करते हुए कहा कि प्रजापति समाज सृजन और श्रमशीलता का प्रतीक है। समाज के युवाओं को शिक्षा, राजनीति, व्यवसाय तथा रोजगार के प्रत्येक क्षेत्र में आगे बढ़ना चाहिए। एकजुट होकर हम समाज की प्रगति और सम्मान का मार्ग प्रशस्त कर सकते हैं।”
कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय प्रजापति महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सुरेंद्र कुमार प्रजापति जी ने की। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि “आज हमें अपने इतिहास और परंपरा पर गर्व करते हुए नई पीढ़ी को संगठित और शिक्षित बनाना होगा। समाज का उत्थान तभी संभव है जब हम सब मिलकर एक-दूसरे का सहयोग करें।” इस अवसर पर विभिन्न वक्ताओं ने भगवान दक्ष प्रजापति के जीवन, आदर्शों और समाज सुधार में उनके योगदान को याद किया। कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ, समाज सुधार संबंधी विचार गोष्ठी तथा नारी-शिक्षा और युवा उत्थान पर विशेष चर्चा आयोजित की गई। दूर दराज प्रांतो जिले से आए विशिष्ट अतिथि के रूप में शियोनाथ सिंह प्रजापति, श्री जय भगवान प्रजापति, सुरेश कुमार प्रजापति, श्रीमती रजनी कांता देवी,अंजू प्रजापति,अंजू प्रजापति,श्री मती मालती देवी, विजेंद्र सिंह गोला, नंदराम प्रजापति, बत्ती लाल फुलवाड़ा, राम अंजोर, प्रताप सिंह दद्दा, शरद प्रजापति,पप्पू लाल गोला, चिरंजी गोला,गिर्राज प्रसाद गोला, सुरेंद्र प्रजापति, रामवीर प्रजापति, अशोक गोला,ललित प्रजापति, राजवीर प्रजापति, चिरंजी लाल वर्मा, विजेंद प्रजापति,रामकिशन गोला, सूबेदार उदय सिंह, किशन कुमार प्रजापति, चुन्नी लाल,सोनी प्रजापति,विनोद प्रजापति,दिनेश कुमार प्रजापति,मथुरा प्रसाद गोला,मथुरा प्रसाद गोला, संजय प्रजापति, इंजीनियर धर्मेंद्र प्रताप प्रजापति, दिगंबर प्रजापति, नंदकिशोर प्रजापति, श्री गुरुदास प्रजापति, डॉ जयवीर सिंह गोला, काली चरन गोला, मनोज प्रजापति,जी का दुपट्टा बांके बिहारी जी की प्रतिमा भेंट कर सम्मान स्वागत किया  कार्यक्रम में दूर-दराज़ से आए समाजबंधुओं ने भारी उत्साह दिखाया और संगठन की एकता एवं मजबूती का संदेश दिया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष मांगी राम प्रजापति, भानु प्रताप गोला, लव कुश गोला, सूरज भान गोला, सभी अतिथियों एवं समाजबंधुओं का आभार व्यक्त किया और भविष्य में प्रजापति समाज के और बड़े आयोजन करने का संकल्प लिया।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.