• Sun. Feb 15th, 2026

श्रीबांकेबिहारी मंदिर में 15 दिन बाद ताले से मुक्त हुए भगवान गणेश

ByVijay Singhal

Nov 23, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन के ठाकुर श्रीबांकेबिहारी मंदिर में पिछले 15 दिन से ताले में बंद भगवान गणेश मुक्त हो गए। हाईपावर प्रबंध कमेटी के आदेश के बाद शनिवार सुबह गणेश मंदिर का ताला खोल दिया गया। सेवायत गोस्वामियों के साथ श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश का पूजा की। श्री बांकेबिहारी मंदिर हाईपावर कमेटी की बैठक हुई थी। इसमें गणेश मंदिर पर ताला लगाने का मामला उठाया गया था। कमेटी के अध्यक्ष अशोक कुमार ने जानकारी की तो बताया गया कि कमेटी के सदस्य एवं सेवायत दिनेश गोस्वामी के कहने पर मंदिर में ताला लगाया गया था। इसे लेकर दिनेश गोस्वामी का कहना है था कि मंदिर पर अतिक्रमण हो रहा था, लोगों को दर्शन भी नहीं हो पाते थे। इस कारण इसे बंद कर दिया गया। अध्यक्ष के आदेश पर शनिवार सुबह 15 दिन के बाद गणेश मंदिर का ताला खोला गया। मंदिर के सेवायत विजय कृष्ण गोस्वामी ने विधिवत पूजा अर्चना की। ठाकुरजी का शृंगार किया। दानपात्र भी स्थापित किया। मंदिर के अन्य गोस्वामी और भक्तों ने इस निर्णय पर खुशी जाहिर की। सेवायत विजय कृष्ण गोस्वामी ने कहा कि हाईपावर कमेटी द्वारा मंदिर की व्यवस्थाओं में परिवर्तन किया जा रहा है। इसी के तहत 15 दिन के बाद भगवान गणेश ताले से मुक्त हुए हैं।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.