• Fri. Feb 13th, 2026

राजस्थान में सौंख के व्यापारी के कर्मचारी को बंधक बनाकर लाखों की लूट

ByVijay Singhal

Jan 12, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा।  कस्बा सौंख के एक व्यापारी के कर्मचारी और ड्राइवर को बांधकर बालाजी और दौसा के निकट फेंक बदमाश लाखों रुपये और गाड़ी लूट ले गये। सूचना मिलने पर सौंख के तमाम व्यापारी वहां पहुंच गये। अभी यह पता नहीं चल सका है कि कितनी नकदी लूटी गई है। वहीं सूचना पर राजस्थान पुलिस बदमाशों की तलाश में जुट गयी है। स्पेलर, धर्मकांटा व्यवसाई के कर्मचारी को जयपुर जाते समय बालाजी मोड़ के समीप ब्रीजा कार सवारों ने ओवरटेक कार रोका। उसे कार में बंधक बनाकर लाखों की नकदी व कार लूट ले गये। सूचना मिलने पर व्यापारी साथियों के साथ बालाजी मोड़ रवाना हो गये। कस्बा सौंख निवासी व्यवसायी विष्णु दयाल सौंख के बड़े व्यापारी हैं। उनका कस्बा में ऑयल स्पेलर, धर्मकांटा और कपास की मशीन आदि का बडा कारोबार है। शनिवार सुबह उन्होंने अपने कर्मचारी बिरजो व कार चालक बलवीर को जयपुर के व्यापारी को भुगतान करने के लिए भेजा था। शनिवार सुबह अर्टिगा कार से चालक नगला अक्खा, मगोर्रा निवासी बलवीर और व्यवसायी के कर्मचारी बिरजो के नकदी लेकर जयपुर के लिये रवाना हुए। बताया गया कि सुबह करीब आठ बजे जब वह भरतपुर-जयपुर हाइवे पर बालाजी मोड़ के समीप से पहुंचे, तभी पीछे से आये ब्रीजा कार सवार बदमाशों ने ओवरटेक कर कार को रुकवा लिया। जब तक वे कुछ समझ पाते, उससे पहले कार से उतर कर आये बदमाशों ने कर्मचारी बिरजो के हाथ-पैर और मुंह बांध कर रोड किनारे फेंक दिया और कार चालक को कब्जे में लेकर उनकी गाड़ी में सवार होकर ले गये। कुछ बदमाश इनकी गाड़ी में बैठे और कुछ अपने साथ लाई गाड़ी में सवार होकर चले गये। बताया गया कि आगे दौसा के समीप कार चालक बलवीर को भी रोड किनारे बांध कर फेंक गये।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.