हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। भीषण गर्मी में आमजन लू की चपेट में आने से बीमार हो रहा है। दो दिन अवकाश के बाद जिला अस्पताल खुलते ही मरीजों की संख्या अस्पताल में बढ़ी। सोमवार को ओपीडी में डेढ़ बजे तक 1640 से अधिक मरीजों ने पंजीकरण कराकर उपचार लिया। गर्मी और लू के मरीजों से इन दिनों अस्पताल में बेड खाली नहीं बचे हैं। ओपीडी में बुखार के 560 और उल्टी-दस्त के 350 और पानी की कमी से चक्कर के 270 से अधिक मरीज पहुंचे। लेकिन अस्पताल के लू वार्ड में इन दिनों ताला लगा हुआ है। लू और गर्मी की चपेट में आने वाले मरीजों को सामान्य वार्ड में भर्ती किया जा रहा है। अस्पताल के चिकित्सक डॉ. अमन अग्रवाल ने बताया कि गर्मी से बीमार पड़े मरीजों की संख्या बढ़ी है, सबसे ज्यादा उल्टी, बुखार, सिर दर्द के मरीज आए है। जिनको उपचार दिया गया है। उन्होंने कहा कि ज्यादा गंभीर मरीजों को भर्ती किया गया है। उधर, लू वार्ड पर ताला लगा होने के कारण गर्मी की चपेट में आने वाले मरीजों को सामान्य वार्ड में ही भर्ती हुए है। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. नीरज अग्रवाल ने बताया कि गर्मी को देखते हुए लू वार्ड में सभी व्यवस्थाओं को पूर्ण कर लिया गया है। मरीजों के साथ आने वाले तीमारदार और स्वास्थ्य कर्मी खाली कमरा देखकर आराम करने लगते है। इसलिए इसपर ताला लगा दिया गया है। उन्होंने बताया कि लू वार्ड में एसी, कूलर, आइस पैक, मच्छरदानी, थर्मामीटर, रेक्टल थर्मामीटर और अन्य चीजों की सुविधा मिलती है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
