हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। कोसीकलां में पूर्व चेयरमैन नरेंद्र गुर्जर द्वारा पद के दुरुपयोग, भ्रष्टाचार एवं अनियमितताओं के आरोपों के मामले में लोकायुक्त की जांच टीम शनिवार को नगर पालिका कार्यालय पहुंची। टीम ने चार घंटे से अधिक समय तक पत्रावलियों का बिंदुवार अवलोकन किया। साथ ही स्थलीय निरीक्षण किया। जरूरत पड़ी तो जांच टीम पत्रावलियों को मथुरा भी मंगा सकती है। दो माह पूर्व एक शिकायतकर्ता द्वारा लोकायुक्त को पत्र भेजकर पूर्व चेयरमैन नरेंद्र गुर्जर पर आरोप लगाया था कि उन्होंने पद का दुरुपयोग कर संसाधनों का गलत इस्तेमाल किया, वहीं राज्य वित्त आयोग की प्राप्त धनराशि को मनमाने तरीके से खर्चा किया। जिससे कर्मचारियों का करीब साढ़े तीन करोड़ रुपये अवशेष हैं। आरोप था कि ठेकेदारों एवं स्थानीय दुकानदारों का करीब दो करोड़ रुपये कर्ज पालिका पर हो गया।
कई बार शिकायतें करने के बाद कोई कार्रवाई न होने पर उन्होंने मामले की शिकायत लोकायुक्त से की। लोकायुक्त सचिव अनिल कुमार सिंह ने तीन अप्रैल को जारी पत्र में पूरे मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय जांच कमेटी गठित करने डीएम को निर्देश देते हुए 19 अप्रैल तक रिपोर्ट देने को कहा था। लेकिन निकाय चुनाव के चलते जांच लंबित हो गई। कई बार शिकायतें करने के बाद कोई कार्रवाई न होने पर उन्होंने मामले की शिकायत लोकायुक्त से की। लोकायुक्त सचिव अनिल कुमार सिंह ने तीन अप्रैल को जारी पत्र में पूरे मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय जांच कमेटी गठित करने डीएम को निर्देश देते हुए 19 अप्रैल तक रिपोर्ट देने को कहा था। लेकिन निकाय चुनाव के चलते जांच लंबित हो गई। मामले में एडीएम प्रशासन विजय शंकर दुबे, एसपी ग्रामीण त्रिगुण विशेन, जिला वरिष्ठ कोषाधिकारी की टीम नगर पालिका कार्यालय पहुंची। जहां चार घंटे तक टीम ने पत्रावलियों का गहन निरीक्षण किया। टीम ने शिकायतकर्ता द्वारा की गई 11 बिंदुओं पर जांच की। टीम के सदस्यों का कहना था कि वह जल्द ही जांच रिपोर्ट लोकायुक्त को भेजेंगे। अगर जरूरत हुई तो पत्रावलियों को मथुरा भी तलब किया जाएगा। पत्रावली जांच के बाद टीम ने स्थलीय निरीक्षण भी किया और देखा कि कहां और किस प्रकार कामों में अनियमितताएं बरती गई हैं।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
