• Sun. Feb 8th, 2026

गोवर्धन में लोकायुक्त संजय मिश्र ने किया गिरिराजजी का पूजन

ByVijay Singhal

Feb 2, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। गोवर्धन ने उत्तर प्रदेश के लोकायुक्त न्यायमूर्ति संजय मिश्र गोवर्धन पहुंचे। यहां उन्होंने मानसी गंगा स्थित मंदिर मुकुट मुखारबिंद में विधि-विधान से गिरिराजजी की पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने देश व प्रदेश में सुख-शांति, समृद्धि और जनकल्याण की कामना की। मंदिर परिसर में न्यायमूर्ति मिश्र ने गिरिराज महाराज के समक्ष श्रद्धा भाव से शीश झुकाया और पूजा की। इस दौरान मौजूद श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से जयकारे लगाए। मंदिर के रिसीवर कपिल चतुर्वेदी ने लोकायुक्त का स्वागत करते हुए उन्हें ठाकुरजी का अंगवस्त्र, प्रसाद व चित्रपट भेंट किया। इस अवसर को न्यायमूर्ति मिश्र ने अपने जीवन का आध्यात्मिक सौभाग्य बताया। इस दौरान श्रीजी पीठाचार्य मनीष बाबा, पप्पू पुजारी, जैकी शर्मा, चंद्रविनोद कौशिक, सुनील आदि मौजूद रहे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.