• Fri. Feb 13th, 2026

लोकायुक्त ने ठेका अनियमितता मामले में नौ अफसरों-कर्मियों की वर्तमान तैनाती पूँछी

ByVijay Singhal

Jan 5, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा नगर पालिका में 2014-15 में एसटीपी ठेके में अनियमितता संबंधी शिकायत पर लोकायुक्त ने तत्कालीन अधिकारियों के मौजूदा पदों पर तैनाती और सेवानिवृत्त अधिकारियों के घर का पता जिलाधिकारी मथुरा से पूछा है। संभावना जताई जा रही है कि इन लोगों पर कार्रवाई हो सकती है।
नगर पालिका के तत्कालीन कांग्रेस सभासद उमेश भारद्वाज ने लोकायुक्त को भेजी शिकायत में आरोप लगाया था कि 2014-15 में एसटीपी ठेके में वित्तीय अनियमितता हुई है। इसकी जांच के दौरान 1. 74 करोड़ की अनियमितताएं सामने आईं। जांच रिपोर्ट के आधार पर जिम्मेदार आधा दर्जन अफसरों से वसूली करने की संस्तुति भी की गई थी। इस मामले में लोकायुक्त कार्यालय के अनुभाग अधिकारी मनीष श्रीवास्तव ने इस घोटाले से जुडे़ तत्कालीन 9 अधिकारी और कर्मचारियों की वर्तमान तैनाती, उनके नाम और पते आदि की जानकारी जिलाधिकारी मथुरा से मांगी है। इनमें तत्कालीन पालिकाध्यक्ष मनीषा गुप्ता और नगर आयुक्त रहे समीर वर्मा का नाम भी शामिल है। इनके साथ ही केपी सिंह तत्कालीन अधिशासी अधिकारी, केआर सिंह तत्कालीन अवर अभियंता जलकल, उदयराम यादव तत्कालीन सहायक अभियंता, विकास गर्ग तत्कालीन लेखाकार, टुकेश शर्मा तत्कालीन जलकल लिपिक, ब्रजेश कुमार तत्कालीन अधिशासी अधिकारी और वर्तमान अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद हाथरस भी शामिल हैं। लोकायुक्त कार्यालय ने तैनात अधिकारी कर्मचारियों की वर्तमान तैनाती और सेवानिवृत्त के घर का पता भी मांगा है। इससे एक बार फिर संबंधित अधिकारियों पर एसटीपी संचालन से जुडे़ घोटाले में कार्रवाई की तलवार लटक गई है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.