• Mon. Feb 16th, 2026

वृंदावन पहुंचे लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, यमुना मैया का किया पूजन

ByVijay Singhal

Mar 3, 2025
Spread the love
मथुरा। व्रन्दावन में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला अपने आध्यात्मिक प्रवास के दौरान वृंदावन पहुंचे। यहां उन्होंने ठाकुर जी के दर्शन किए। उन्होंने रुक्मणि विहार स्थित एक आश्रम में भी समय बिताया और संतों से आशीर्वाद लिया। इसके बाद, ओम बिरला केसी घाट पहुंचे, जहां उन्होंने यमुना माता की पूजा-अर्चना की और घाट की पवित्रता का अनुभव किया। इस दौरान उन्होंने संतों और स्थानीय भक्तों से बातचीत की और क्षेत्र की धार्मिक एवं सांस्कृतिक महत्ता को समझा। शरद गोस्वामी ने उन्हें पूजन कराया। लोकसभा अध्यक्ष के आगमन पर श्रद्धालुओं में उत्साह देखने को मिला। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे और उनके साथ कई स्थानीय अधिकारी एवं गणमान्य लोग भी मौजूद रहे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.