हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिघल
मथुरा। बलदेव में थाना क्षेत्र के गांव छौली में महिला ने कमरा बंद कर आग लगा ली। इससे उसकी मौत हो गई। घटना बुधवार दोपहर की है। थानाध्यक्ष संजय त्यागी ने बताया गांव छौली में महिला के आग से झुलसने की सूचना मिली थी। पहुंचने पर गांव के लोगों ने बताया मृतका गीता (45) के पति लाखन सिंह मृत्यु 2002 में हो गई थी। वर्तमान में गीता अपने पुत्र पीयूष (22) के साथ रहती थी।
पुत्र से पुलिस ने पूछताछ की तो उसने बताया मेरी मां मानसिक रूप से परेशान थी। उनका दिमागी संतुलन ठीक नहीं रहता था। मां और मैं घर पर थे। इसी बीच करीब 12 बजे मां ने खुद को कमरे को बंद कर आग लगा ली। इससे कपड़ों व सामान में भी आग लग गई। मैंने दरवाजा खुलवाने की कोशिश की तो उन्होंने कुंडी नहीं खोली। आसपास के लोगों की मदद से दीवार को तोड़कर मां को बाहर निकाला। अधिक जल जाने पर महिला मृत अवस्था में मिली।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
