• Tue. Feb 24th, 2026

बिना मानक चल रहे चार जिम पर ताला जड़ा

ByVijay Singhal

Jun 15, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। जनपद में बगैर पंजीकरण के निर्धारित मानकों को दरकिनार कर संचालित किए जा रहे स्विमिंग पूल और जिम के खिलाफ जिला खेल विभाग का अभियान जारी है। बुधवार को भी जिला क्रीड़ा अधिकारी राकेश यादव ने पुलिस बल के साथ कार्रवाई करते हुए चार और जिम पर ताले जड़ दिए। संबंधित जिम संचालकों को नोटिस भी जारी किया गया है। पिछले दिनों हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज ने बगैर पंजीकरण और मानकों के विपरीत संचालित स्विमिंग पूल और जिम संचालन को लेकर समाचार प्रकाशित किया था। इसका संज्ञान लेते हुए जिला क्रीड़ा अधिकारी राकेश यादव के नेतृत्व में अभियान संचालित किया जा रहा है। इसी प्रक्रिया के तहत बुधवार को बीएसए इंजीनियरिंग कॉलेज रोड पर छापामार कार्रवाई की गई। इस दौरान मैक्स फिटनेस यूनीसेक्स जिम, फिटनेस फ्यूचर जिम, एक्सचेंज फिटनेस क्लब, बॉडी फिटजिम को बंद करा दिया गया है। जिला क्रीड़ा अधिकारी राकेश यादव ने बताया कि अभियान जारी है। जिम और स्विमिंग पूल संचालकों को पंजीकरण के साथ मानक पूरे करने होंगे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.