• Sat. Feb 28th, 2026

व्रन्दावन में रंगभरनी एकादशी पर श्री बांकेबिहारी के लाइव दर्शन शुरू

ByVijay Singhal

Feb 28, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में रंगभरनी एकादशी पर श्रीबांकेबिहारी के भक्तों को तोहफा मिला है। मंदिर प्रांगण से आधिकारिक रूप से लाइव स्ट्रीमिंग सेवा का शुभारंभ किया गया। अब देश-विदेश में बैठे करोड़ों श्रद्धालु घर बैठे ठाकुरजी के साक्षात दर्शन और तीनों आरतियों का सीधा प्रसारण देख सकेंगे।

ठाकुर श्रीबांकेबिहारी मंदिर हाई पावर्ड मैनेजमेंट कमेटी के अध्यक्ष व इलाहाबाद उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति अशोक कुमार ने विधिवत पूजा-अर्चना के साथ लाइव प्रसारण का शुभारंभ किया। न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) अशोक कुमार ने कहा कि कमेटी की प्राथमिकता श्रद्धालुओं को सुरक्षित और व्यवस्थित दर्शन कराना है। लाइव स्ट्रीमिंग और बड़ी स्क्रीन के माध्यम से व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी तथा जो भक्त वृंदावन नहीं आ पाते, वे भी अपने आराध्य से जुड़े रह सकेंगे। इस दौरान डीआईजी आगरा रेंज शैलेष पांडेय, डीएम सीपी सिंह, एसएसपी श्लोक कुमार आदि मौजूद रहे। प्रतिदिन लगभग 10 घंटे होगा सीधा प्रसारण मंदिर प्रशासन के अनुसार प्रतिदिन लगभग 10 घंटे से अधिक लाइव प्रसारण किया जाएगा। सुबह 8:00 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक तथा शाम 4:00 बजे से रात 9:00 बजे तक भक्त दर्शन कर सकेंगे। इस दौरान शृंगार, राजभोग और शयनभोग आरतियों का सीधा प्रसारण किया जाएगा। इस प्लेटफार्म प्रसारण किया जाएगा। https://www.youtube.com/@Thakurji.ShriBankeBihariji
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.