• Mon. Feb 23rd, 2026

बरसाना में राधारानी जन्मोत्सव के लाइव दर्शन होंगे पहली बार

ByVijay Singhal

Aug 28, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। बरसाना में श्रीलाडलीजी मंदिर प्रबंधन समिति ने राधाष्टमी जन्मोत्सव को पहली बार डिजिटल आभा से जोड़ने का निर्णय लिया है। राधारानी के जन्माभिषेक का सीधा प्रसारण मंदिर के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर क्यूआर कोड के माध्यम से किया जाएगा। इससे देश-विदेश में बैठे भक्तजन घर बैठे दिव्य दर्शन पा सकेंगे। मंदिर रिसीवर सुशील गोस्वामी और डॉ. यज्ञ पुरुष गोस्वामी ने बताया कि राधाष्टमी पर सुबह 4 से 5 बजे तक होने वाले जन्माभिषेक में सभी श्रद्धालुओं को प्रत्यक्ष दर्शन करा पाना संभव नहीं होता। किसी भक्त का हृदय विरक्त न हो, इस संकल्प के साथ समिति ने सेवायतों की अनुमति लेकर यह व्यवस्था बनाई है। बताया कि कस्बे में भीड़ वाले स्थानों पर एलईडी स्क्रीन लगाई जाएंगी ताकि श्रद्धालुओं को आराम से राधा जन्मोत्सव के दर्शन हो सकें।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

100% LikesVS
0% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.