• Sun. Feb 8th, 2026

मथुरा में भाजपा कार्यालय पर सुना बजट का लाइव प्रसारण

ByVijay Singhal

Feb 2, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। भाजपा पदाधिकारियों व जनप्रतिनिधियों ने बजट को विकासोन्मुख, जनकल्याणकारी और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में मजबूत कदम बताया। बजट का स्वागत करते हुए एक-दूसरे का अभिवादन किया। बजट का लाइव प्रसारण देखने के लिए पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता रविवार को पुष्पांजलि स्थित भाजपा कार्यालय पर जुटे। विधायक श्रीकांत शर्मा ने कहा कि बजट में बुनियादी ढांचे और ऊर्जा क्षेत्र पर फोकस किया गया है। रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। प्रभारी अशोक कटारिया ने युवा, महिला, किसान और गरीबों को सशक्त बनाने वाला बजट बताया। महापौर विनोद अग्रवाल ने कहा कि शहरी विकास, और स्वास्थ्य सेवाओं का सीधा लाभ लोगों को मिलेगा। महानगर अध्यक्ष हरिशंकर राजू यादव ने कहा कि एमएसएमई के प्रावधान स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती देंगे। बजट का लाइव प्रसारण महानगर के सभी 13 मंडलों में कार्यकर्ताओं ने सुना। प्रदेश उपाध्यक्ष विजय बहादुर पाठक, जिलाध्यक्ष निर्भय पांडेय, जिला पंचायत अध्यक्ष किशन सिंह चौधरी, विधायक राजेश चौधरी, विधायक ठा.मेघ सिंह, मीडिया प्रभारी श्याम शर्मा, पूजा चौधरी, सुरेंद्र प्रधान, यज्ञ दत्त कौशिक और दीपक गोला आदि मौजूद रहे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.