• Sun. Feb 15th, 2026

मथुरा में यमुना एक्सप्रेस वे पर धान के बोरों में छिपा कर ले जाई जा रही 55 लाख रु की शराब

ByVijay Singhal

Mar 3, 2024
Spread the love

 

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल

मथुरा। राया में यमुना एक्सप्रेस वे पर धान के बोरो में छिपा के ले जा रही 55 लाख की शराब पुलिस ने बरामद की व्यय है। लोकसभा चुनाव की सुगबुगाहट शुरू होते ही शराब तस्कर सक्रिय हो गये। शराब की तस्करी सबसे ज्यादा एक्सप्रेस वे के रास्ते हो रही है। एसएसपी के निर्देश पर प्रतिदिन 24 घंटे निगरानी के थाना प्रभारियों को दिये गये है।इसी क्रम में राया पुलिस और स्वाट टीम की संयुक्त कार्यवाही में शनिवार की सुबह यमुना एक्सप्रेस वे पर पंजाब से बिहार जा रही शराब को चेकिंग के दौरान तमिलनाडु नंबर के एक ट्रक को पकड़ लिया जिसमे एम्पियर ब्लू अग्रेजी शराब की 547 पेटियां धान के बोरो में छिपा कर रखी हुई थी। स्वाट टीम प्रभारीअभय शर्मा ने बताया इसमें चालक दीपू निवासी हरियाणा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया जिसकी अनुमानित कीमत करीब 55 लाख रूपये बतायी जा रही है। पुलिस की इस कार्यवाही से हड़कंप मच गया है।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.