• Tue. Feb 10th, 2026

धार्मिक स्थानों पर प्रतिबंधित हो शराब और मांस की दुकानें : देवकीनंदन

ByVijay Singhal

Jan 14, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। व्रन्दावन में देवकीनंदन ने कहा,अयोध्या में 14 किलोमीटर की परिधि में शराब और मांस की दुकानों को बंद किया गया है, उसी प्रकार भारत के सभी धार्मिक स्थलों पर मांस और शराब की बिक्री पूर्णतः प्रतिबंधित की जानी चाहिए। सम्पूर्ण ब्रज मंडल को मांस और शराब मुक्त किया जाना चाहिए। उक्त विचार देवकीनंदन ठाकुरजी महाराज के हैं। भक्तमाल कथा में प्रसिद्ध गायक कुमार सानू ने व्यासपीठ पूजन कर आरती उतारी और कथा श्रवण किया। प्रियाकान्तजु मंदिर में भक्त माल कथा श्रवण कराते हुये देवकीनंदन महाराज ने कहा कि ब्रज की मिट्टी, वायु, जल, वृक्ष, लता-पताका, सबमें आज भी कृष्ण-चेतना स्पंदित होती है। ब्रज की महिमा यही है कि यहां भक्ति ज्ञान से नहीं, प्रेम से जन्म लेती है। तीर्थों में मांस और शराब का सेवन हमारी धार्मिक परंपराओं के विरुद्ध है और सामाजिक मूल्यों को कमजोर करता है। इस दौरान बालक रामदास, लोकेष ब्रजवासी, श्यामदास पुजारी, ध्रुव मंदिर सेवायत, ब्रजेष आचार्य, भोला आदि ने ब्रजयात्रा का स्वागत किया।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.