हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। छाता में कस्बा सराया शाही स्थित डाकघर पर इन दिनों आधार कार्ड बनवाने एवं संशोधन कराने के लिए सुबह छह बजे से ही लोगों की भीड़ लग जाती है। एक दिन में मात्र 40 लोगों के ही आधार बन रहे हैं। शेष लोग मायूस लौट जाते हैं। डाकघर पर प्रतिदिन सैकड़ों लोग आधार कार्ड बनवाने व संशोधन कराने की उम्मीद में सुबह छह बजे से ही लाइन लगाकर खड़े हो जाते हैं। डाकघर खुलने के बाद अपनी बारी का इंतजार करते है। फिर भी उनको उम्मीद नहीं रहती की उनका नंबर आएगा। इनमें कॉलेज के छात्र-छात्राएं भी शामिल हैं। उनके आधार कार्ड न होने या आधार कार्ड में गलती होने की वजह से पढ़ाई करने में परेशानी हो रही है। वे स्कूल कॉलेज की छुट्टी करके परिजन के साथ लाइन में खड़े रहते हैं। आधार कार्ड बनावाने के लिए मंगलवार को शेरगढ़‚ भदावल‚ रनवारी‚ अलवाई‚ तरौली‚ बरौली‚ गोहारी, लाडपुर, उन्दी आदि गांवों के लोग लाइन में खड़े रहे। कंप्यूटर ऑपरेटर ज्ञानेंद्र ने बताया कि पूरे दिन में 40 से 45 लोगों के आधार कार्ड बन पाते हैं। किशन सिंह, देवीराम, बीरी सिंह, झम्मन, फत्ते, जहान आदि ने समस्या के समाधान की मांग की है। वैभव गुप्ता, उपजिलाधिकारी, छाता ने कहा, उच्चाधिकारियों से इस संबंध में बातचीत कर काउंटर बढ़वाने की मांग की जाएगी। इससे की क्षेत्र के लोगों को आधार कार्ड संबंधित कोई समस्या न हो।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
