• Wed. Feb 18th, 2026

सरकारी विभागों की तरह अब कांग्रेसी भी सुनेंगे जनहित की समस्याएं

ByVijay Singhal

Jun 9, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। सरकारी विभागों की तरह अब कांग्रेसी भी जनहित की समस्याएं सुनेंगे। संगठन सृजन अभियान के तहत आयोजित बैठक में हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया। पदाधिकारियों का कहना है कि संगठन मजबूती के साथ-साथ लोगों की समस्याओं पर भी ध्यान दिया जा रहा है। प्रशासन को अवगत कराकर उनका निदान कराया जाएगा। होलीगेट स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय पर आयोजित बैठक में जिलाध्यक्ष मुकेश धनगर ने कई बिंदुओं पर चर्चा की। उन्होंने संगठन मजबूती के साथ-साथ जनता की समस्याओं पर जोर दिया। साथ ही कहा कि 9760887717 व्हाट्सएप नंबर जनहित में जारी किया है। इस नंबर पर कोई भी पीड़ित फोन करके या मैसेज करके अपनी व्यथा बता सकता है। उन्होंने पदाधिकारियों के कार्य विभाजन पर जोर दिया। कहा कि आने वाले पंचायत चुनाव में केंद्र और राज्य की राजनीति में कांग्रेसी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। इसीलिए, नवनियुक्त पदाधिकारियों को जनपद स्तर पर प्रत्येक विधानसभा एवं ब्लॉक स्तर पर कार्य विभाजित किया गया है, ताकि प्रत्येक कार्यकर्ता की जवाबदेही तय की जा सकेगी। वरिष्ठ कांग्रेसी रामचरण उर्फ बेनामी प्रधान, पूर्व महानगर अध्यक्ष विक्रम वाल्मीकि, मनोज गौड़, अप्रतिम सक्सेना, प्रदीप सागर, प्रवीण भास्कर, उमाशंकर शर्मा, शैलेंद्र चौधरी, तपेश गौतम, पंकज चौधरी आदि मौजूद थे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.