हिदुस्तान 24 टीबी न्यूज़ चीफ विजय सिंघल
मथुरा। जनपद में शुक्रवार रात से शुरू हुआ बारिश का दौर शनिवार रात तक रुक-रुककर चलता रहा। तीन दिन पहले तक जून जैसा अहसास करने वाला मौसम शिमला जैसा हो गया, लेकिन जलभराव ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। शहर के तमाम प्रमुख मार्गों, बाजारों और रेलवे पुलों के नीच पानी भरने से राहगीरों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी। सुबह स्कूली बच्चों को बारिश में भीगते हुए जाना पड़ा वहीं, जब लौटे तब भी बारिश चल रही थी। जनपद में जन्माष्टमी के एक दिन पहले भारी बारिश हुई थी। इसके बाद शुक्रवार रात फिर से बादल बरसने लगे और सुबह तक कभी तेज को कभी मध्यम दर्जे की बारिश हुई। शनिवार सुबह फिर से बादल बरसने लगे और रात तक रुक-रुककर बरसते रहे। इसी बीच सुबह 11.30 बजे जोरदार बारिश हुई और आधा घंटे से अधिक चली। इसके बाद रिमझिम बारिश का दौर रात तक चला। इससे तमाम सड़कें जलमग्न हो गईं। पॉश कॉलोनियों की गलियों और पार्कों में पानी भर गया। इससे पहले सुबह ड्यूटी के लिए घरों से निकलने लोगों ने पहले बारिश के रुकने का इंतजार किया लेकिन जब नहीं रुकी तो रेनकोट व छतरी का सहारा लेकर निकले। उधर, द्वितीय शनिवार पर सरकारी कार्यालय बंद होने के कारण अधिकारियों व कर्मचारियों ने बारिश का लुत्फ उठाया। घरों में टीवी व मोबाइल पर जी-20 समिट देखते हुए चाय पकौड़ों का आनंद लिया। रेलवे पुलों के नीचे फंसे वाहन नया बस स्टेंड, छावनी और भूतेश्वर रेलवे पुल के नीचे जलभराव हो गया। नया बस स्टेंड और भूतेश्वर रेलवे पुल के नीचे कई वाहन पानी में फंस गए। तो कई बाइक सवारों ने यहां से जबरन निकलना चाहा, लेकिन उनकी बाइक पानी ही बंद हो गईं। नया बस स्टेंड पर नगर निगम द्वारा लगाए पंप सेट के कारण पानी जल्दी निकल गया लेकिन भूतेश्वर रेलवे पुल के नीचे शाम तक भरा रहा। उधर, शहर की निचली कॉलोनियों और मोहल्लों में भी पानी भर गया। राधिका विहार, अंबाखार, अंबेडकर कॉलोनी, महोली रोड, होलीगेट, क्वालिटी रोड, कृष्णा विहार आदि कई कॉलोनियों और बाजार में घरों व दुकानों में बरसात का पानी भर गया। इससे लोग काफी परेशान रहे। तीन-चार दिन पहले जहां अधिकतम तापमान 38 से 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास था, वह बारिश के कारण एकाएक 8 से 10 डिग्री गिरकर आकर 29 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। इसके कारण जहां पहले गर्मी से राहत पाने के लिए कूलर-एसी चला रहे थे, वहीं अब पंखे की हवा में भी ठंडक महसूस होने लगी। शनिवार को न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले तीन-चार दिन इसी तरह का मौसम रहेगा।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
