• Wed. Feb 25th, 2026

घर के बाहर फेंके जा रहे थे नींबू- मिर्ची और लौंग, दहशत में आया परिवार; SSP से लगाई मदद की गुहार

ByVijay Singhal

Jan 30, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा । मगोर्रा थाना क्षेत्र में बार एसोसिएशन के पूर्व कोषाध्यक्ष के घर के बाहर चबूतरे पर नीबू, लौंग और मिर्ची फेंकी जा रही हैं। कई दिनों से घर के दरवाजे पर इन्हें देख स्वजन दहशत में हैं। पूर्व कोषाध्यक्ष ने घटना को लेकर एसएसपी से शिकायत की है। साथ ही घर के सामने रहने वाले एक होमगार्ड पर शक जताया है। मगोर्रा थाना क्षेत्र के गांव नगला सबला के रहने वाले यशवंत सिंह वर्ष 2017-18 में बार एसोसिएशन में कोषाध्यक्ष पद पर थे। वह प्रतिदिन गांव से कचहरी आकर विधि व्यवसाय करते हैं। घर में पत्नी और बेटा रहते हैं। उन्होंने बताया, सात दिनों से कोई व्यक्ति घर के सामने चबूतरा पर ईंट, पत्थर, मांस, मदिरा, नीबू, लौंग, इलायची, मिर्च आदि फेंकता है। रविवार की छुट्टी के दिन घर पर था। शाम साढ़े चार बजे पत्नी के साथ प्लाट पर घूमने को गए। पीछे से उस अज्ञात व्यक्ति घर पर फिर ईंट, पत्थर व मांस, मदिरा आदि फेंक दिया। घर आकर जानकारी तो किसी ने कुछ भी बताने से इन्कार किया। पुलिस बुलाने पर आई और जांच करके चली गई। पूर्व कोषाध्यक्ष ने एसएसपी को शिकायती-पत्र देकर सामने रह रहे एक होमगार्ड पर परेशान करने का शक जाहिर किया है। एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.