• Sat. Feb 7th, 2026

कोसीकलां से मेहंदीपुर बालाजी के लिये रवाना हुयी

ByVijay Singhal

Feb 7, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। कोसीकलां से गोमती सरोवर स्थित बालाजी मंदिर से होकर मेहंदीपुर बालाजी जाने वाली सप्तदिवसीय पदयात्रा का नगर भ्रमण के दौरान पग-पग पर स्वागत हुआ। पदयात्रा नगर भ्रमण के बाद अगले पड़ाव की ओर प्रस्थान कर गयी। गोमती सरोवर स्थित बालाजी मंदिर से राजस्थान के मेहंदीपुर बालाजी जाने वाली पदयात्रा शुक्रवार को मंहत कृष्णमुरारी भारद्वाज के निर्देशन में मंदिर से निकली। पदयात्रा गोमती सरोवर से होते हुये तागडा मोहल्ला, तालाबशाही, बिहारीपुरा, हलवाई गली, भरतमिलाप, मैन बाजार, सब्जी मण्डी, भगवती होते हुये बठैनकलां की ओर प्रस्थान कर गयी। पदयात्रा के आगे कपीश भारद्वाज हनुमान जी की ध्वजा लेकर चल रहे थे। बाल महंत कपीश भारद्वाज ने बताया कि सात फरवरी को सुनहरा से विभिन्न गांवों में भ्रमण करते हुये पदयात्रा शीशवाडा पहुंचेगी। आठ फरवरी को शीशवाडा से रौनिजा, नौ फरवरी को खेडली, 10 फरवरी को महवा, 11 फरवरी को पाटौली होते हुए मेहंदीपुर बालाजी मंदिर पहुचेगी। 12 फरवरी को मेहंदीपुर बालाजी में भण्डारे के बाद कोसीकलां आयेगी। इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष धर्मवीर अग्रवाल, श्यामसुन्दर शर्मा, बालकिशेन दीक्षित, जमुना प्रसाद, हेमन्त अग्रवाल, जय प्रकाश वार्ष्णेय, नितेन्द्र, डालचंद खण्डेलवाल, लोकचंद मास्टर, भगवत चौधरी, आदि लोग मौजूद रहे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.