• Sat. Feb 14th, 2026

व्यापारियों को एकजुट रहने की दी सीख

ByVijay Singhal

Mar 19, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। व्रन्दावन में राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन का शपथ ग्रहण समारोह एवं होली मिलन समारोह नगर के एक होटल में आयोजित हुआ। इसमें पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई। व्यापारी हितों की रक्षा के लिए संघर्ष करने की शपथ भी दिलाई गई। मुख्य अतिथि संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित गुप्ता ने व्यापारियों को एकजुट रहने की सलाह दी। कहा कि कारोबारी अपने को कभी अकेला न समझें। अध्यक्षता राजकुमार मामा ने की। विशेष अतिथि जगतनारायण अग्रवाल ने बताया कि कार्यक्रम में आगामी एमएसएमई बिजनेस समिट का आयोजन 22-23 मार्च को नोएडा में किया जाएगा। विशिष्ट अतिथि रॉयल भारती के चेयरमैन गिरीश भारती, प्रदेश वरिष्ठ महामंत्री जगतनारायण अग्रवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष मानवेन्द्र पांडव, राया नगर पंचायत के राजकुमार अग्रवाल, उत्तम सिंह, डॉ. दीपक गोस्वामी, डॉ. दिलीप जैन, विष्णु दत्त अग्रवाल, धीरेंद्र परिहार व मनोज बृजवासी आदि मौजूद रहे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.