• Fri. Feb 13th, 2026

रातोंरात ढहा दिए वकीलों के चैंबर, फैला आक्रोश, हड़ताल का ऐलान

ByVijay Singhal

Dec 15, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। कलक्ट्रेट परिसर में एसपी सिटी कार्यालय के पीछे स्थित अधिवक्ताओं के तकरीबन 200 चैंबरों को शनिवार की रात को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया गया। चैंबरों के तोड़ने की जानकारी होने पर अधिवक्ता मौके पर पहुंच गए। गुस्साए अधिवक्ताओं ने प्रशासनिक अधिकारियों के इशारे पर चैंबर तोड़ने का आरोप लगाकर नारेबाजी की। इसके विरोध में बार एसोसिएशन ने सोमवार से बेमियादी हड़ताल का ऐलान किया है।अधिवक्ताओं को जानकारी हुई कि उनके चैंबरों को ध्वस्त कर दिया गया है।
कुछ ही देर में यह जानकारी अन्य अधिवक्ताओं को लगी तो वह बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए। अपने चैंबर और सामान को टूटा हुआ देखकर अधिवक्ताओं में रोष व्याप्त हो गया। अधिवक्ताओं ने सिटी मजिस्ट्रेट पर आरोप लगाते हुए नारेबाजी शुरू कर दी। बार सचिव शिव कुमार लवानिया ने बताया कि प्रशासन ने शनिवार की रात को बिना जानकारी दिए ही अधिवक्ताओं के 200 चैंबर तोड़ दिए। प्रशासन की इस कार्रवाई का जवाब दिया जाएगा। सोमवार से सभी अधिवक्ता हड़ताल पर रहेंगे। अधिवक्ताओं की हड़ताल चैंबर पुन: स्थापित होने तक जारी रहेगी।
उन्होंने बताया कि चैंबर तोड़ने के कारण अधिवक्ताओं को भारी नुकसान हुआ है। कुछ अधिवक्ताओं के लैपटॉप, आवश्यक दस्तावेज समेत फर्नीचर गायब है। जब तक अधिवक्ता साथियों के टूटे हुए चेंबर पुनः स्थापित नहीं हो जाते हैं तब तक शांत नहीं बैठेंगे। अध्यक्ष प्रदीप शर्मा ने बताया कि सोमवार की दोपहर 12 बजे से बार एसोसिएशन की बैठक होगी। बैठक में प्रशासन के खिलाफ लड़ाई का बिगुल फूंका जाएगा और आंदोलन की रणनीति तैयार होगी।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.