• Fri. Feb 13th, 2026

बरसाना में 18 मार्च को लठामार होली

ByVijay Singhal

Feb 10, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। राधाकृष्ण के प्रेम अनुराग में रंगी ब्रज की होली की तैयारियां प्रशासनिक स्तर पर शुरू हो गई हैं। शासन से बरसाना की लठामार होली के प्रांतीय मेले के लिए 65 लाख रुपये का बजट दिया गया है। यह राशि बरसाना में साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था, लाइटिंग, सजावट आदि पर खर्च की जाएगी। लठामार होली 18 मार्च को होगी।
14 फरवरी को बसंत पंचमी पर्व पर होली का डांढ़ा गाड़ा जाएगा। इसके बाद डेढ़ माह तक होली का खुमार ब्रज पर छाया रहेगा। ब्रज की होली के लिए देश के विभिन्न हिस्सों से लोग मथुरा आते हैं। कहावत भी है कि सब जग होरी, या ब्रज होरा। इस बार 17 मार्च को नंदगांव में फाग आमंत्रण उत्सव होगा। इसी दिन बरसाना में लड्डू होली खेली जाएगी। 18 मार्च को बरसाना में लठामार होली, 19 को नंदगांव में लठामार होली, 20 को श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर लठामार होली, 21 गोकुल में छड़ीमार होली, 24 को चतुर्वेदी समाज का होली डोला और इसी दिन होलिका दहन होगा। 24 मार्च को ही फालैन का पंडा जलती होली से निकलेगा। 25 मार्च धुलेंडी और 26 मार्च को दाऊजी हुरंगा होगा। 26 मार्च कोही जाव का हुरंगा होगा। इसी दिन मुखराई में चरकुला नृत्य होगा और 27 मार्च को गिडोह का हुरंगा होगा। शैलेंद्र कुमार सिंह, जिलाधिकारी ने बताया ब्रज की होली को भव्य-दिव्य रूप से सीएम योगी की मंशा अनुसार मनाया जाएगा। श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षा, ट्रैफिक व अन्य प्रशासनिक इंतजाम किए जाएंगे। शासन ने 65 लाख रुपये का बजट दिया है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.