• Fri. Feb 13th, 2026

घूंघट की ओट से जेठों पर भी बरसीं लाठियां

ByVijay Singhal

Mar 18, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। मांट के जाबरा में चैत्र कृष्ण पक्ष चतुर्थी के अवसर पर आयोजित हुरंगे में घूंघट की ओट से हुरियारियों ने जेठ स्वरूप हुरियारों पर भी लाठियां बरसाईं। अंत में जाबरा हुरंगा कमेटी द्वारा महिलाओं को सम्मानित भी किया गया।

हुरंगे की शुरूआत गांव की परिक्रमा से की गई। हुरियारिनें घूंघट ओढे़ और हाथों में लाठियां लेकर हुरंगे में हुरियारों संग लठामार होली खेलतीं नजर आईं। काफी दूर तक महिलाओं ने हुरियारों दौड़ाया। झंडी पकड़ने के लिए कई महिलाओं ने दौड़ लगाई। वृद्ध नगाड़े की धुन पर समाज गायन पर नृत्य करते दिखे। प्रहलाद सिंह और सोनवीर सिंह ने बताया हुरंगे के बाद जाबरा में होली पर होने वाले पांच दिवसीय होली महोत्सव का समापन हो गया है। सभी हुरियारिनों को फगुआ के फाग का वितरण हुआ।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

100% LikesVS
0% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.