• Wed. Feb 11th, 2026

मथुरा में देर रात अनुनय झा ने 13 रैन बसेरे का किया निरीक्षण, देखी व्यवस्थाएं

ByVijay Singhal

Dec 24, 2022
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन नगर निगम क्षेत्र में 13 रैन बसेरा बनाए गए हैं। इनमें से 5 स्थायी रूप से बने हुए हैं। वहीं 8 अस्थाई बनाए गए हैं। इन रैन बसेरों में कड़कड़ाती सर्दी में खुले आसमान के नीचे रहने वाले लोगों को आसरा दिया जा रहा है। तो वहीं वह श्रद्धालु भी रात गुजार रहे हैं। जो पर्याप्त धनराशि न होने के कारण होटल,गेस्ट हाउस नहीं ले सकते। नगर निगम क्षेत्र में बनाए गए रैन बसेरों में पुरुष और महिलाओं के लिए अलग-अलग व्यवस्था है। रैन बसेरा के लिए केयर टेकर भी तैनात किए गए हैं। केयर टेकर रैन बसेरा में रुकने वाले व्यक्ति का पहचान पत्र देखते हैं। इसके बाद उनको ठहरने दिया जाता है। इन रैन बसेरा में पुरुष को सोने के लिए अलग व्यवस्था है, तो महिला के लिए अलग व्यवस्था। भूतेश्वर चौराहा पर बनाए गए अस्थाई रैन बसेरा में 15 बैड लगाए गए हैं। इनमें 10 पुरुषों के लिए तो 5 महिलाओं के लिए बनाए गए है।
कड़ाके की सर्दी में सड़क पर सोने वाले लोगों को राहत देने के लिए यूपी सरकार ने शहरों में रैन बसेरा बनाए गए हैं। मथुरा में बने रैन बसेरा में की गई व्यवस्थाओं को परखने के लिए नगर आयुक्त आधी रात को निकले। नगर आयुक्त ने रैन बसेरा का रियल्टी टेस्ट किया और वहां किए गए इंतजाम को देखा। देर रात रैन बसेरों का निरीक्षण करने निकले नगर आयुक्त अनुनय झा ने सबसे पहले भूतेश्वर रेलवे लाइन के पास बने अस्थाई रैन बसेरा का निरीक्षण किया। यहां नगर आयुक्त को 3 लोग आसरा लेते हुए मिले। इनमें से 1 मध्य प्रदेश के छतरपुर के रहने वाले थे । वहीं 2 उत्तर प्रदेश के अलग- अलग जिलों के रहने वाले थे। यहां नगर आयुक्त ने आसरा ले रहे लोगों से सुविधाओं को लेकर बात की जिस पर वह संतुष्ट नजर आए।नगर निगम क्षेत्र में बनाए गए 13 रैन बसेरों में कोविड नियमों का पालन किया जा रहा है। यहां रुकने आने वाले व्यक्ति को मास्क दिया जा रहा है तो उनके हाथ सेनेटाइज करवाए जा रहे हैं। इसके अलावा उनका तापमान भी जांच की जा रही है। नगर आयुक्त अनुनय झा ने बताया कि अगर कोई व्यक्ति बीमार मिलता है तो केयर टेकर नोडल अधिकारी को सूचित करेंगे। जिसके बाद बीमार व्यक्ति का तत्काल इलाज कराया जायेगा।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.