• Tue. Feb 4th, 2025

लक्ष्मी नारायण महायज्ञ:मथुरा के वृंदावन में होगा महायज्ञ, 51 लाख आहुतियां के साथ होगा 11 लाख दीपकों का दान

ByVijay Singhal

Oct 24, 2022
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के वृंदावन में लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। इस महायज्ञ में जहां 51 ब्राह्मण प्रतिदिन वैदिक मंत्रोचारण के मध्य यज्ञ करेंगे वहीं 14 दिन में 51 लाख आहुतियां दी जाएंगी। इस महायज्ञ कार्यक्रम के दौरान प्रतिदिन दीपदान का भी आयोजन किया जाएगा। वृंदावन से करीब 5 किलोमीटर दूर योगिशा तीर्थ बिहारी जी का नगला विश्व कल्याण की कामना को लेकर यमुना किनारे 14 दिवसीय लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। इस महायज्ञ में 51 लाख आहुतियां दी जाएंगी। कार्षिणी नागेंद्र महाराज ने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य यह है कि सनातन धर्म की ध्वजा हमेशा लहराती रहे और विश्व कल्याण की कामना। 26 अक्टूबर से शुरू होने वाले यमुना दीपोत्सव कार्यक्रम के लिए ग्यारह लाख घरों से 11 लाख दीपक एकत्रित किए जाएंगे। हर घर से एक दीपक एकत्रित होगा और इस अभियान की शुरुआत ब्रज से हो चुकी है जिसमें ब्रज के सभी ग्रामीण और शहरी इलाकों के साथ ही उत्तर प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली, गुजरात, पश्चिम बंगाल के भक्त भी अपने घरों से एक एक दीपक लेकर वृंदावन पहुंचेंगे। कार्यक्रम में कई प्रकार के सांस्कृतिक प्रोग्राम एवं चिकित्सा शिविर भी लगाए जाएंगे।
कार्तिक मास में दीपदान का यमुना जी में बहुत ही विशेष महत्व है। जो दीपदान कार्तिक मास में यमुना जी में करता है वह कभी नर्क नहीं जाता। धन-धान्य सुख-समृद्धि की वृद्धि उसके परिवार में होती है। यमुना में दीपदान के लिए जो दीपक तैयार किए जा रहे हैं वह खास है क्योंकि इन दीपक को आटे से तैयार किया जाएगा। जिससे दीपदान के दौरान यमुना में गंदगी ना हो साथ ही यमुना के अंदर रहने वाले जीव जंतु मछली, कछुआ आदि इस आटे को खा सकें। कार्ष्णि नागेंद्र महाराज ने सभी लोगों से अपील की है कि वह इस कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लें साथ ही आटे के दीपक को बनाने में सहयोग करें। भव्य दीपदान के लिए प्रतिदिन करीब 1 कुंतल आटा के दीपक बनाए जायेंगे। यह दीपक वृंदावन की निराश्रित महिलाएं बना रही हैं। स्वावलंबी बनाने के लिए नागेंद्र महाराज द्वारा योजना तैयार की गई है जिससे कि माताओं को वृंदावन में आयोजित होने वाले सभी धार्मिक कार्यक्रमों अनुष्ठानों में अपनी सहभागिता परिवार के जीवन यापन और अपने पोषण के मद्देनजर सुनिश्चित की जा सके। 14 दिवसीय लक्ष्मी नारायण महायज्ञ कार्यक्रम में धार्मिक कार्यों के अलावा सामाजिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम में स्थानीय ग्रामीण जनों के लिए स्वास्थ्य कैंप भी लगाए जाएंगे जहां उनका निशुल्क स्वास्थ्य जांच हो सकेगा। स्थानीय यमुना जी का घाट एवं नगला बिहारी ब्रज चौरासी कोस परिक्रमा मार्ग का भी विकास का कार्य किया जाएगा । कार्यक्रम में ब्रज क्षेत्र से एवं अखाड़ा परिषद से भी विभिन्न धर्माचार्य एवं महामंडलेश्वरों का आगमन होगा । संध्या काल में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा। जहां रासलीला होगी। विशेष रुप से संस्कृति जिसमें महिलाओं ,वृद्ध बुजुर्ग, ब्रज, बृजवासी, तीर्थ पुरोहित इनके भारतीय संस्कृति में योगदान और संवर्धन पर सेमिनार का आयोजन किया जाएगा ।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.