• Tue. Feb 10th, 2026

लाडली के धाम में सजी लगन सगाई, गिरधरगोपाल के ब्याहुला में डूबा बरसाना

ByVijay Singhal

Jan 13, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। बरसाना के लाडलीजी के धाम में गिरधरगोपाल के ब्याहुला उत्सव की लगन सजी तो पूरी नगरी मंगल उल्लास में डूब गई। माता जी गोशाला में चल रहे उत्सव के दूसरे दिन हर गली हर चौक में राधा नाम की गूंज सुनाई दी। इंद्रेश उपाध्याय ने जब श्रीकृष्ण की बाल लीला का प्रसंग सुनाया तो श्रोता मंत्रमुग्ध हो गए। गोपियों की शिकायत, यशोदा मैया की ममता और लाला की शरारतों के संवादों ने कथा को जीवंत कर दिया। गिरधरगोपाल जी के ब्याहुला उत्सव की दिव्य छटा से बरसाना धाम सराबोर हो गया। उत्सव के अंतर्गत आगामी दिनों में भी विविध धार्मिक आयोजन होंगे, जिनमें श्रद्धालुओं की निरंतर सहभागिता बनी रहेगी। कार्यक्रम में बृज क्षेत्र के रसिक संत, भक्तिपद परिवार,अलबेली शरण लाडली की सगाई लेकर आए। मस्तराम बाबा हरिद्वार, साधु समाज, मोहित अग्रवाल, अनुज, अभिषेक, गायक वी प्राक, स्थानीय श्रद्धालु और दूर दूर से आए भक्त उपस्थित रहे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

100% LikesVS
0% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.