हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। कृषि प्रौद्योगिकी अनुप्रयोग अनुसंधान संस्थान कानपुर एवं वेटरनरी विवि के कुलपति प्रो डा एके श्रीवास्तव के संयुक्त दिशा निर्देशन में बुधवार को कृषि विज्ञान केन्द्र में किसानों को प्रथम पंक्ति प्रर्दशन के अन्तर्गत सरसों का उन्नतशील बीज वितरण किया गया है। प्रभारी डा वाईके शर्मा ने किसानों को सरसों की तकनीकी खेती की जानकारी दी। उन्होने किसानों को बीज उपचारित से लेकर फसल में लगने वाले रोग-बीमारियों तथा कम लागत में उत्पादन ज्यादा कैसे करें इसकी गहन जानकारी देकर लाभान्वित किया। जनपद के चयनित 75 किसानों को एक एकड की दर से प्रथम पंक्ति प्रर्दशन हेतु प्रति किसान दो किलोग्राम सरसों की डीआरएमआर 1165(रुकमिणी) प्रजाति का बीज उपलब्ध कराया। तथा तरल उर्वरकों को प्रोत्साहित करने के लिए एक-एक बोतल नैनो तरल डीएपी एवं नैनो तरल यूरिया की भी दी गई। सरसों की बेहतर एवं अत्यधिक लाभदायक खेती की जानकारी देते हुए किसानों से सीधे संवाद करके उनकी समस्याओं के निराकरण बताए गए। किसानों को सरसों की बुवाई का सही समय एवं नवीन तकनीकी की भी विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। डा बृज मोहन ने इस सीजन में होने वाली सब्जियों की बेहतर खेती कैसे करें तथा सब्जियों में आने वाले रोग बीमारियों की जानकारी दी। बीज वितरण में किसान रीतराम, देवेन्द्र, घनश्याम, जगदीश सिंह, जीवन, ज्ञानेन्द्र आदि मौजूद रहे।
7455095736
