• Mon. Feb 16th, 2026

कच्छ की कोयल ने सुनाया कृष्ण भजन, गदगद हूए प्रेमानंद

ByVijay Singhal

Nov 6, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में श्रीराधारानी के साधक संत प्रेमानंद के आश्रम में हर दिन देश दुनिया के श्रद्धालु आशीर्वाद लेने पहुंच रहे हैं। बुधवार को गुजरात की भजन गायिका गीता रबारी ने एकांतिक वार्ता के समय संत प्रेमानंद के दर्शन कर आशीर्वाद लिया और कृष्ण भजन सुनाया। तो संत प्रेमानंद गदगद हो गए। परिक्रमा मार्ग स्थित श्रीराधा केलिकुंज में बुधवार की सुबह साढ़े सात बजे पहुंची कच्छ की कोयल के नाम से प्रसिद्ध गुजराती भजन गायिका गीता रबारी ने संत प्रेमानंद से मुलाकात की। उन्हें एक भजन भी सुनाया। उनका भजन सुनकर बहुत प्रसन्न हुए। एकांतिक वार्ता के दौरान एक विदेशी महिला ने संत प्रेमानंद से वार्तालाप किया।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.