• Sun. Feb 15th, 2026

मथुरा से पटका ओढ़ाकर-पानी की बोतल देकर रवाना किए कुंभ यात्री

ByVijay Singhal

Jan 14, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। प्रयागराज महाकुंभ के शुभारंभ के साथ ही कान्हा की नगरी से महाकुंभ के लिए सोमवार को रोडवेज की 9 बसें रवाना हुईं। इन बसों में सवार भक्त रास्ते भर राधा नाम समेत अन्य भजन सुनते हुए कुंंभनगरी में पहुंचेंगे। रवाना करने से रोडवेज के अफसरों-कर्मियों ने यात्रियों को पटका ओढ़ाया और पानी की बोतलें दीं। डिपो के प्रभारी व वरिष्ठ लेखाकार संतोष अग्रवाल ने बताया कि सुबह महाकुंभ स्पेशल 5 बसों से 270 और शाम को 4 बसों से 220 यात्री प्रयागराज के लिए रवाना हुए। शाही स्नान में डुबकी लगाने के भक्त खासे उत्साहित दिखे। चालक-परिचालकों को श्रद्धालुओं से अच्छा व्यवहार करने के लिए प्रशिक्षण भी दिया गया है। स्टाफ की ओर से दुर्व्यवहार मिलने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। लोग अपने परिवार के साथ स्नान के लिए जा रहे हैं। यात्रियों का उत्साह देखते हुए अतिरिक्त बसों के संचालन की भी तैयारी है। मथुरा तीर्थ नगरी होने के कारण यहां से लोग ज्यादा महाकुंभ में शिरकत करेंगे। डिपो के अधिकारियों ने बताया कि मथुरा से प्रयागराज के लिए नियमित दोपहर 12 बजे और शाम को 7 बजे नए बस स्टैंड से प्रयागराज के लिए बसें जाएंगी। इसके लिए प्रति यात्री 828 रुपये किराया देना होगा। बसों में यात्री पहले से बुकिंग करा सकते है। डिपो से सभी नई बसों को ही प्रयागराज के लिए रवाना किया जा रहा है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.