• Wed. Feb 18th, 2026

छत्तीसगढ के रायगढ़़ में आरएसएस के मंच पर कृष्ण कन्हाई का हुआ सम्मान

ByVijay Singhal

Mar 1, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृन्दावन में रायगढ़ छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के एक कार्यक्रम में पद्मश्री कृष्ण कन्हाई का विशेष सम्मान किया गया। इस अवसर पर आर एस एस के सह कार्यवाह और प्रसिद्व विचारक दत्तात्रेय होसबले विशेष रूप उपस्थिति थे। कृष्ण कन्हाई रायगढ़ के आरएसएस प्रमुख विनोद अग्रवाल के निमंत्रण पर रायगढ़ गये थे। सैकडों लोगो से भरे हुये नगर निगम के ऑडिटोरियम में प्रबुद्धजन व्याख्यान का आयोजन किया गया था। इस अवसर पर सरकार्यवाह दत्तात्रेय ने राष्ट्रीय समाज और संस्कृति से जुडे महत्वपूर्ण विषयों पर उद्धबोधन किया था। इस कार्यक्रम में मध्य क्षेत्र एवं प्रान्त के विभिन्न अधिकारी उपस्थिति रहे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुये पद्मश्री कृष्ण कन्हाई ने युवा लोगो को उत्साहित किया तथा जीवन मे आगे बढ़ाने के लिये कड़ी मेहनत और धैय रखने की सलाह दी तथा युवाओं को राष्ट्र निर्माण मे अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिये प्रेरित किया। रायगढ़ जाते समय बाराद्वार के पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष धनश्याम जिन्दल ने भी पद्मश्री कृष्ण कन्हाई का श्रीफल देकर एवं शॉल उढाकर स्वागत सत्कार किया था । ज्ञात हो कृष्णा जी के पिता पद्मश्री कन्हाई चित्रकार ने कला कि दीक्षा गुजराती चित्रकार नाना लाल जानी से प्राप्त की थी जो उस समय रायगढ़ के राजा चक्रधार सिंह के राजदरबार में चित्रकार थे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.