• Sun. Apr 12th, 2026

कृष्ण भक्त एक अप्रैल को करेंगे शीतला बासोड़ा कृष्ण कुप पूजन

ByVijay Singhal

Mar 29, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। श्री कृष्ण जन्मभूमि संघर्ष न्यास की बृज क्षेत्र कार्य समिति बैठक में लिया गया निर्णय आज वृंदावन में भागवत मंदिर में श्री कृष्ण जन्म भूमि न्यास की बृज क्षेत्र बैठक में अन्य हिंदूवादी संगठनों के साथ सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया की 1 अप्रैल को सुबह 9: बजे सभी सनातनी हिंदू भाई बहन शीतला माता बासेड़ा कूआ पूजन करेंगे,इस बैठक में श्री कृष्ण जन्मभूमि मंदिर का केस लड़ रहे फलाहारी दिनेश शर्मा ने कहा कि मुलायम सरकार ने शीतला माता कुआं जो शाही मस्जिद के पास है पूजन पर रोक लगा दी थी, लेकिन अब सनातन हिंदू जाग चुका है,हम पूजा करके रहेंगे, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विहारी लाल वशिष्ठ ने कहा कि सरकार को शीतला माता कूआ पूजन में सहयोग करना चाहिए, आचार्य बद्रीश जी महाराज ने कहा कि शासन प्रशासन को वहां पर पुलिस फोर्स की समुचित व्यवस्था करनी चाहिए जिससे कोई भी हमारी माता बहन को हानी ना पहुंचा सके, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आनंद बल्लभ गोस्वामी ने कहा कि शीतला माता पूजन का अधिकार सभी सनातनी हिंदुओं को है और यह अधिकार हिंदुओं को मिलना चाहिए, राष्ट्रीय सचिवडॉ जमुना शर्मा ने कहा कि सभी माता बहने 9:00 बजे 1 अप्रैल को उस स्थान पर पूजा करेंगे जहां पर पहले पूजा होती आई है, महानगर अध्यक्ष नरेश ठाकुर ने कहा कि शीतला माता पूजन पर सरकार ने रोक लगाई थी, उस सरकार को हिंदुओं से माफी मांगनी चाहिए, राष्ट्रीय मंत्री पी डी चौधरी ने कहा कि अब समय आ गया है कि सभी सनातन हिंदू एक होकर योगी मोदी की सरकार में अपने प्राचीन स्थलों पर पूजा अवश्य करें, राजेश शास्त्री ने कहा कि कृष्ण भगवान मंदिर के पास में जो कुआं बना हुआ है वह बहुत ही प्राचीन है और हमारी माता वहिने वहां प्राचीन काल से पूजा करती आ रही हैं, राष्ट्रीय मंत्री जयराम शर्मा ने कहा कि हम सभी युवा और बुजुर्ग वहां पर जाकर पूजा करेंगे, इस मौके पर राया वाले वीर बजरंगी, अश्विनी शर्मा, पवन बाबा, सुभाष शर्मा,राहुल गौतम,डॉ मनोज सिंह , चित्रकूट वाले बाबा, अध्यक्षता आचार्य बद्रीश महाराज ने की संचालन राष्ट्रीय प्रवक्ता राजेश पाठक ने किया।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.