• Thu. Oct 30th, 2025

कृष्ण भक्त प्रिया ने किया अनूठा आयोजन; कान्हा के साथ रचाई शादी

ByVijay Singhal

Dec 1, 2023
Spread the love

 

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल

मथुरा। फरीदाबाद की कृष्ण भक्त प्रिया ने अनूठा आयोजन किया। एक वर्ष पहले कान्हा के साथ विवाह किया और अब शादी की सालगिरह मनाई। फरीदाबाद की प्रिया बचपन से गोवर्धन और वृंदावन आती थीं। इस दौरान वह कृष्ण भक्त हो गई। उन्होंने एमबीए और फिर पीएचडी की। वालीबाल खिलाड़ी प्रिया की स्पोर्ट्स कोटा से चंडीगढ़ में फोरेंसिक एसआइ के पद पर नौकरी लगी। कुछ दिन के बाद नौकरी छोड़ दी। फिर सब कुछ छोड़कर वृंदावन आ गईं। बीते वर्ष 22 नवंबर को उन्होंने लड्डू गोपाल से वृंदावन में शादी कर ली थी। उनके लिए इस बार करवाचौथ का व्रत भी रखा। बुध‌वार को उन्होंने वृंदावन में धूमधाम से अपनी शादी की सालगिरह भी मनाई। इसके लिए एक होटल बुक किया गया। परिचितों को आमंत्रित किया गया। भगवान श्रीकृष्ण की प्रतिमा को सजाया गया। उनको सेहरा पहनाया गया। दुल्हन की तरह सजी प्रिया ने भजनों पर नृत्य भी किया।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.